jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

कांटों भरा गुलदान नहीं ये गड्ढों वाली पुलिया है जनाब !

मकड़ाई समाचार हरदा। ये जो चित्र आप देख रहे हैं। ये कोई कांटों वाला गुलदस्ता नहीं है। दरअसल ये पुलिया के गड्ढे से राहगीरों को बचाने की एक कामचलाऊ कवायद भर है।

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत छिदगांव पानतलाई के बीच एक पुलिया की स्थिति दयनीय है। बीच पुलिया में बना गड्ढा नजदीक से जाकर देखने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलता नज़र आता है। दरअसल पुलिया के नीचे का खोखलापन निर्माण कार्य के खोखलेपन को उजागर करता है। निर्माण एजेंसी द्वारा बनाये जाने वाली पुलिया मोनिटरिंग के अभाव में खाली गुलदान की माफिक नज़र आती है।

- Install Android App -

हैरानी की बात यह है इस मार्ग से प्रशासन के अधिकारी भी गुजरते हैं। बावजूद पुलिया के गड्ढों का यथावत रहना दुर्घटना की दृष्टि से चिंतनीय है। विगत एक माह से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की सख्त जरूरत है।

इस मार्ग से आसपास के अनेकों गांव के यात्री छोटे बड़े वाहनों से रोज जोखिम उठाकर आनाजाना करते हैं। देखना यह है कि कब प्रशासन आमजन के हित मे पुलिया को सुधारने का निर्णय लेता है। बहरहाल, अगर आप कांटों भरा गुलदान देखने के इच्छुक हैं तो छिदगांव पानतलाई मार्ग पर अवश्य जाइये।

रिपोर्ट@ मुकेश पांडेय