jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

अवैध रेत खनन पर एक्शन, नदी से रेत निकाल रहीं तीन पनडुब्बी नष्ट

मकड़ाई समाचार दतिया। अवैध रेत खनन पर मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद सख्त हुई सरकार का असर दिखाई देने लगा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवैध रेत खनन सूचना मिले पर वे तत्काल एक्शन लेने लगे हैं।  दतिया जिला प्रशासन को पहुज नदी में पनडुब्बी डालकर अवैध रेत खनन की सूचना मिलने पर तीन विभागों की संयुक्त टीम ने पनडुब्बियों को नष्ट कर दिया।

दतिया जिला प्रशासन को मंगलवार को सूचना मिली थी कुछ रेत माफिया उनाव थाना क्षेत्र में पहुज नदी के गाड़ी घाट पर पनडुब्बियां डालकर अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं।  प्रशासन ने सूचना के बाद वन विभाग, माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई और छापा मार कार्रवाई की।

- Install Android App -

डीएफओ बृजेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार देर शाम वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र गुर्जर, उनाव थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर और माइनिंग टीम ने एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। छापे की खबर मिलते ही रेत का अवैध उत्खनन कर रहे माफिया जान बचाकर भाग निकले। संयुक्त टीम के अधिकारियों ने मौके पर मिली तीनों पनडुब्बियों को जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया और पनडुब्बी जब्त कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

गौरतलब है कि विगत दिनों दतिया जिले के सेवढ़ा रेज अंतर्गत लांच बीट में ग्वालियर की तरफ से पनडुब्बी डाल कर अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध भी वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेन्द्र गुर्जर ने वन अमले के साथ पनडुब्बी को जप्त कर नष्ट किया। लगातार वन विभाग अधिकारियों के निर्देश में ताबड़तोड़ कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।