jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अशोक कमेडिया को कलेक्टर कार्यालय से जिलाबदर नोटिस जारी ! आनन्द जाट ने मई माह में डीजीपी को  शिकायत की थी, एसपी ने कहा नोटिस हुआ है जारी !

हरदा ।  आनन्द जाट ने विगत मई माह 2023 में जुआं सट्टा व जिलाबदर करने को लेकर अशोक कमेडिया की शिकायत डीजीपी से की थी।  मिली जानकारी में इस शिकायत को लेकर कलेक्टर द्वारा एसपी की अनुशंसा पर अशोक कमेडिया को जिलाबदर की कार्रवाई हेतु नोटिस जारी हुआ है। एसपी हरदा संजीव कुमार कंचन कुमार ने नोटिस जारी होने की बात कही है।  इस संबंध में कलेक्टर महोदय को कॉल करने पर मोबाइल रिसीव न हो पाया।

- Install Android App -

अब जिलाबदर कार्रवाई नोटिस कब जारी हुआ। जवाब देने की समयसीमा क्या है? इन सब प्रश्न का जवाब, जारी नोटिस पत्र से ही मिलना संभव है।

क्या कहना है इनका –

◆ आनंद जाट ने मोबाइल पर  बताया कि मेरे द्वारा मई 2023 में डीजीपी को शिकायत की गयी थी। जुआ सट्टा चलने को लेकर और अशोक कमेडिया के जिलाबदर को लेकर शिकायत की थी। लेकिन दुर्भाग्य कहे कि मुझे तीन केस में जिलाबदर कर दिया और दो दर्जन से अधिक केस वाले खुलेआम घूम रहे हैं। मालूम हो कि बीते दिनों आनंद जाट ने सोशल मीडिया पर एक विडियो भी पोस्ट किया था।

◆ अशोक कमेडिया के ऊपर बहुत से केस  हैं । उसके ऊपर जिलाबदर की कार्रवाई को लेकर नोटिस जारी हुआ है। ये मेरी जानकारी में है।

– संजीव कुमार कंचन
पुलिस अधीक्षक हरदा