jhankar
ब्रेकिंग
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया

अश्लील फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा और रायन थोर्प की जमानत अर्जी खारिज, शिल्पा भी पति से नाराज

Raj Kundra Case : अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा और रायन थोर्प की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। मुंबई की एक अदालत ने यह अर्जी खारिज कर दी है। इस वजह से उनके जेल से बाहर आने की राह अब और भी मुश्किल हो गई है। इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने राज कुंद्रा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मुंबई पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड देते हुए तीसरी बार रिमांड देने से मना कर दिया था।

इस मामले में बांबे हाईकोर्ट ने पहले ही राज कुंद्रा को तत्काल राहत देने से मना कर चुका है। इस बीच शिल्पा शेट्टी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा को लेकर सख्त रुख दिखाया है।

मुंबई पुलिस के बाद ईडी भी सक्रिय

मुंबई पुलिस के अनुसार राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों के व्यापार में शामिल थे। उनके खिलाफ मजबूत इलेक्ट्रानिक सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस को अश्लील फिल्मों के बदले लेनदेन के सबूत भी हाथ लगे हैं। वहीं मुंबई पुलिस के बाद प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में सक्रिय हो गया है। अश्लील फिल्मों की ऑनलाइन रिलीज से राज कुंद्रा ने अगस्त और दिसंबर के बीच कम से कम सवा करोड़ रुपये कमाए थे।

- Install Android App -

अगस्त से दिसंबर के बीच 1.17 करोड़ का बिजनेस

अदालत ने राज कुंद्रा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच आरोपी रायन थोर्प ने पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हॉटशॉट्स ऐप के जरिये अश्लील सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी। इस ऐप के जरिए अगस्त 2020 और दिसंबर 2020 के बीच 1,17,64,886 रुपये का कारोबार हुआ था।

पति को देखते ही भड़की शिल्पा

राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी ने शुरुआत में अपने पति का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि राज अश्लील नहीं, बल्कि इरोटिक फिल्में बना रहे थे, लेकिन जब पुलिस सबूत इकट्ठा करने के लिए राज को उनके घर लेकर पहुंची थी, तब शिल्पा उन पर भड़क गई थीं। उन्होंने राज से पूछा था कि जब हमारे पास सब कुछ है तो ये सब करने की क्या जरूरत थी। उन्होंने रोते हुए कहा था कि इस कारण उनके परिवार को काफी बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।