jhankar
ब्रेकिंग
Harda: आश्रम से पांच मवेशी चुराए। रेलवे ट्रैक पर बांधकर उनकी हत्या करवाई। हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार भोपाल में हिंदू छात्रा से धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा रैकेट पकड़ा, 500 से ज्यादा पेटियां बरामद महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

पाकिस्तान से सकुशल घर पहुचा नलवट का वेरसिंग, विधायक ने की थी मदद

सुनील पटल्या बेड़िया। करीब पांच माह पूर्व बेड़िया थाने के नलवट से वेरसिंग पिता भीमसिंग 35 वर्ष घर से पाकिस्तान चला गया था। मंगलवार विधायक सचिन बिरला ने मदद कर परिजनों के साथ टीम को रवाना किया। बुधवार को वेरसिंग सकुशल परिजनों के साथ घर पहुच गया। ग्राम नलवट के इंदर पटेल ने कहा कि अप्रैल माह में थाना द्वारा परिजनों को सूचना दी कि वेरसिंग भारत बार्डर पार पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान आर्मी द्वारा 15 दिन की पूछताछ करने के बाद वेरसिंग कि मानसिंक स्थिति ठीक नही होने पर हिंदुस्तान की आर्मी को सौपा गया था। आर्मी द्वारा राजस्थान के केसरसिंगपुर थाना जिला गंगानगर में रखा गया । यहाँ पूरी कार्यवाही करने के बाद वेरसिंग को मंगलवार को पिता भीमसिंग छितु, सरपंच नलवट देवीसिंग पटेल परिजन पटेल इंदर पटेल, रामलाल भाई, जीतू वर्मा, दारसिंग  राणा, आरक्षक अर्जुन आर्य की उपस्थिति में सौपा गया। टीआई सौरभ बाथम ने बताया कि जिला अधीक्षक शेलेन्द्रसिंह चौहान के निर्देश पर सकुशल वेरसिंग को घर पहुचाया गया। परिजनों में खुशी का माहौल है। फिलहाल वेरसिंग की मानसिंक स्थिति ठीक नही होने से यह नही बता पा रहा कि पाकिस्तान कैसे पहुचा। मालूम हो कि वेरसिंग पहले भी कही बार घर से चला गया था लेकिन दो चार दिन में वापस आ भी जाता है।