jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

आज सिराली की ‘वार्ड चौपाल’ में नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर श्री गर्ग सिराली के वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 व 7 की समस्याएं आज सुनी जाएंगी |

हरदा | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 1 अप्रैल को नगरीय क्षेत्र सिराली के वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 व 7 में शनिवार को चौपालों का आयोजन होगा। यह वार्ड चौपाल गुर्जर छात्रावास सिराली में आयोजित होगी।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जावेगा।