आदिवासी समाज के जागरूक योद्धाओ ने जननायक भगवान बिरसा मुंडा को किया याद, बोले जल जंगल जमीन को बचाने अपना सर्वस्व न्योछावर
मकड़ाई समाचार टिमरनी। अंबेडकर भवन टिमरनी में मूलनिवासी स्वाभिमान सेना राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संगठन (भारत) अजाक्स संगठन टिमरनी ब्लॉक के तत्वधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी जननायक का बलिदान दिवस गवर्नमेंट की गाइड लाइन करोना को देखते हुये सादगी अनुसार मनाया गया उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने यह प्रण लिया कि हम जल जंगल जमीन को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे जिस प्रकार 25 वर्ष की उम्र में धरती आबा बिरसा मुंडा जी ने अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया अपने प्राण अर्पण कर दिए इसी कड़ी में समस्त संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अंबेडकर भवन टिमरनी प्रांगण में वृक्षारोपण किया एवं इन वृक्षों का संरक्षण करने के लिए प्रण लिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आर आई तिरुमल पति राम इवने जी राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संगठन भारत एवं मूल निवासी स्वाभिमान सेना प्रदेश प्रभारी धन सिंह भलावी (पुर्व सैनिक) नगरपालिका अकाउंटेंट शेर सिंह बटटी जी राजेश धुर्वे टी. आर. चोरे हिरालाल चोहान दिनेश सान्गुले भागीरथ इवने अजय भदोरिया राजेश नागरेजी जितेन्द्र बास्कले जी एव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे l
