jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

निःशुल्क वैक्सीन सुप्रीम कोर्ट का आदेश, झूठा श्रेय लूट रही भाजपा सरकार, कांग्रेस का आरोप

मकड़ाई समाचार जबलपुर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा अन्य भाजपा नेताओं के बड़बोले बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निश्शुल्क वैक्सीन सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। इसके बावजूद भाजपा सरकार झूठा श्रेय लूट रही है। लेकिन जनता उसकी चालाकी समझ गई है। कोरोना काल में लाखों लोग काल कवलित हो गए। इसके बावजूद भाजपा सरकार शेखी बघारने में जुटी है। सस्ती लोकप्रियता के फंडे खोजती रहती है। स्वास्थ्य सुविधाओं में लोग ठगे गए, इसकी कोई परवाह नहीं है। भाजपा सरकार की नाकामियों को छुपाने कांग्रेस की सरकार से तुलना तो करते हैं पर कांग्रेस की लोक नीतियों पर अमल नहीं करते। भाजपा सरकार बात-बात पर कांग्रेस को कोसती है लेकिन अपनी गलतियों पर पर्दो डालने में मास्टर है। सारे नेता संघ प्रमुख को खुश करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री बनने की जल्दबाजी में मंत्री मर्यादा की सीमा लांघने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।

- Install Android App -

पुलिस आरक्षक के हमलावर के खिलाफ आगे आया संपूर्ण ब्राह्मण मंच : संपूर्ण ब्राह्मण मंच ने गढ़ा थाने के आरक्षक पर चाकू से हमला करने के आरोपित हामिद उस्मानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत मकान पर कब्जे का बिंदु भी उठ गया है। इस सिलसिले में संपूर्ण ब्राह्मण मंच के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिये आरोप लगाया गया कि पुलिस आरक्षक पर चाकू चलाने वाला अब आनंद कुंज, गढ़ा निवासी श्रीमती कमलेश कृष्ण बिहारी मिश्रा के मकान पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उसने पहले एक महिला को मकान किराए पर दिलवाया और फिर खुद वहां आकर रहने लगा। इसी के साथ मकान में अनुचित कार्य शुरू कर दिए। जिसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपित का हौसला बढ़ गया और वह मकान मालिक महिला के धमकाने लगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मीरा दुबे, सुनीता गिरीश पांडे, अमित खम्परिया, कमलेश कृष्ण बिहारी मिश्रा, बब्लू पंडा, धनंजय बाजपेयी, अनिल दुबे, यदुवंश मिश्रा, माधव पांडे, अमृत शुक्ला, रजनीकांत उपाध्याय सहित अन्य शामिल रहे।