jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

व्यापारियों की सहमति से सोमवार से होगी नवीन मिर्च मंडी में खरीदी

सुनील पटल्या बेड़िया। एशिया की प्रसिद्ध नम्बर दो की नवीन कृषि उपज मिर्च मंडी को प्रारंभ करने के लिए बुधवार को व्यापारियों की बैठक ली गई। करीब 21 एकड़ जमीन में से लगभग 11 एकड़ जमीन पर निर्माण व समतलीकरण किया गया है। शेष जमीन उबड़ खाबड़ व पहाड़ी होने से किसानों व व्यापारियों को समस्या बनी रहेगी।  सचिव ने कहा धीरे धीरे समस्या को सुलझाया जाएगा।  सभी व्यापारियों की सहमति से सोमवार को नवीन मंडी को प्रारंभ कर क्रय विक्रय किया जावेगा।  मिर्च व्यपारी ओमप्रकाश राठौड़, तिलोकचंद भाटिया, वकील चाचा ने सुझाव देते हुए कहा कि मंडी में जमीन को समतलीकरण, चौकीदार, कैमरो की निगरानी के साथ जो शेष जमीन बची है।  उन्हें व्यापारियों को लीज पर दी जाए ताकि व्यपारी खुद अपने खर्च से उसे समतलीकरण कर सके। वही नवागत मंडी सचिव राधेश्याम सिर्वी ने कहा कि जो भी व्यापारियों ने सुझाव दिए हैं।  उन्हें वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। ताकि किसानों व व्यापारियों को सुविधा मिल सके। मालूम हो कि 11 एकड़ जमीन में बनी मिर्च मंडी प्रांगण व्यापारियों के लिए पर्याप्त जगह नही है।