jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

इंदौर: कब्जाधारी को किया वेदखल – बुजुर्ग महिला को कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में मिला न्याय

इंदौर से संदीप मौर्या की रिपोर्ट

77 वर्षीय वृद्ध महिला को प्रशासन ने दिलाया मकान का कब्जा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार इंदौर। 

जिले में बेसहारा,बुजुर्ग एवं निराश्रित व्यक्तियों की सहायता के लिए चलाया जा रहा है सतत अभियान कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन बेसहारा वृद्धजनों का सहारा बन रहा है। बुजुर्ग एवं निराश्रित व्यक्ति जिनके मकानों पर दूसरों ने कब्जा कर लिया था उन्हें अब जिला प्रशासन के रूप में नई उम्मीद की किरण मिली है। ना केवल उन्हें खुद के भवन का मालिकाना हक दिलाया जा रहा है बल्कि किराए की बकाया राशि भी दिलाई जा रही है। इसी तारतम्य में विगत दिवस जनसुनवाई में आई 77 वर्षीय वृद्ध महिला सुशीला शर्मा ने कलेक्टर श्री मनीष सिंह के आगे गुहार लगाई कि उनकी मोती तबेला स्थित भवन पर किराएदार द्वारा कब्जा कर लिया गया है तथा बार-बार बोलने के पश्चात भी पिछले एक साल से किराए की राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में एसडीएम श्री अंशुल खरे द्वारा आज महिला को ना केवल उनके मोती तबेला स्थित मकान का मालिकाना हक दिलाया गया बल्कि बकाया किराए, मेंटेनेंस तथा बिजली के बिल की राशि का भुगतान भी कराया गया। एसडीएम श्री अंशुल खरे ने बताया कि जिले में कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में वृद्धजनों, निराश्रित व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया और आगे भी इसी तरह वृद्धजनों एवं निराश्रित व्यक्तियों की सहायता जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।