jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

इजराइल की मदद से आम व सब्जी उत्पादन उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित होगा- कलेक्टर गर्ग

सभी कार्य समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश दिये कलेक्टर श्री गर्ग ने

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले में इजराइल के सहयोग से प्रारंभ होने वाले ‘कृषि व उद्यानिकी उत्कृष्टता केंद्र’ की स्थापना के लिए आवश्यक तैयारियां करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में इजराइल दूतावास के कृषि विशेषज्ञ याएर एशेल, डेनियल हदाद, नीति सलाहकार अर्पित कालीचरण के साथ-साथ कलेक्टर ऋषि गर्ग, वन मंडल अधिकारी अंकित पांडे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर जेपी सैयाम व उप संचालक कृषि श्री चंद्रावत के अलावा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

बैठक में बताया गया कि कृषि व उद्यानिकी विभाग तथा इजराइली कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आम और सब्जियों के उत्पादन के लिए उत्कृष्टता केंद्र खिरकिया विकासखंड के ग्राम बड़गांव में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। यह उत्कृष्टता केंद्र भारत व इजराइल के बीच  मैत्रीपूर्ण संबंध के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रारंभ किया जा रहा है। इस केंद्र के प्रारंभ होने से किसानों को उन्नत खेती के तरीकों तथा नवाचारों की जानकारी मिलेगी । कलेक्टर श्री गर्ग ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए सौंपे गए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करें। इजराइली कृषि विशेषज्ञ याएर एशेल ने कृषि व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्र के उन्नत किसानों के साथ हरियाणा में इजराइल के सहयोग से पूर्व से स्थापित उत्कृष्टता केन्द्र का भ्रमण करें और वहां प्राकृतिक खेती के लिये किये जा रहे नवाचारों को देखें और सीखें।

कृषि विशेषज्ञों ने प्रस्तावित उत्कृष्टता केन्द्र निर्माण स्थल का किया दौरा
इससे पूर्व गुरूवार को इजराइली कृषि विशेषज्ञों ने हरदा जिला प्रशासन के कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी विभागों के अधिकारियों ने खिरकिया तहसील के ग्राम बड़गांव का दौरा कर उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना के लिये आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के लिये कहा।