jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

इश्क मिजाज इंस्पेक्टर होटल में तीसरी महिला के साथ मना रहा था रंगरलिया, दूसरी पत्नी ने दोनो को जमकर पीटा

उत्तरप्रदेश
कानपुर। इंस्पेक्टर को आशिक मिजाजी करना भारी पड़ गया। इस्पेक्टर को दूसरी पत्नी ने महिला के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर की दूसरी पत्नी ने पहले होटल में उनके साथ मारपीट की, फिर थाने के बाहर भी जमकर हंगामा किया। पूरे मामले में पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि अरुण कुमार मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। जहां उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। फर्रुखाबाद के रहने वाली मंजू कठेरिया कई सालों से अरुण के साथ कैंट स्थित सरकारी आवास में रह रही थी। मंजू खुद को और उनकी दूसरी पत्नी बताती है। सोमवार दोपहर को वह ग्वालटोली थाने पहुंची और अरुण पर हरदोई की रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया।

मंजू ने थाने में बताया कि अरुण कई दिनों से घर नहीं आ रहे हैं और महिला के साथ ग्वालटोली के एक होटल में रहते हैं। ग्वालटोली थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर और उसकी कथित दूसरी पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।