ब्रेकिंग
ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त नए उपराष्ट्रपति की दौड़ में थावरचंद गहलोत और ओम माथुर सबसे आगे हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत फिर भारत आएंगे चीनी नागरिक! 5 साल बाद जारी होने लगा टूरिस्ट वीजा जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई से सीजेआई गवई ने खुद को किया अलग धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण

उज्जैन में होटल की छत से देर रात कूदी किशोरी, मौके पर ही मौत

उज्जैन। महाकाल मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित बेगमबाग मार्ग पर बनी होटल हाइलाइट की छत से रविवार रात करीब 12 बजे एक 17 वर्षीय किशोरी छत से कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी 3 दिन से घर से लापता थी। स्वजन ने पुराने पड़ोसी पर शंका जताई थी। दोनों नाबालिग 3 दिन से होटल हाईलाइट में बगैर आइडी के ठहरे हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महाकाल पुलिस ने बताया कि बुधवारिया के स्टेट बैंक होटल के समीप रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी रविवार रात करीब 12 बजे बेगम बाग मार्ग पर स्थित होटल हाइलाइट की छत से कूद गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त किशोरी छत पर भाग कर आई उस दौरान दिल्ली के 2 श्रद्धालु भी छत पर टहल रहे थे।

किशोरी एकाएक छत की मुंडेर पर चढ गई, तभी दो युवक उसके पीछे भागते हुए आए थे, जिन्हें देखकर वह छत से कूद गई। नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग हैं। किशोरी के स्वजन ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसे परेशान कर रहा था। 2 माह पूर्व भी इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की थी। लड़का मंछामन कॉलोनी में रहता है।

होटल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध

- Install Android App -

होटल हाईलाइट हमेशा संदिग्ध मामलों में हाइलाइट रहती है। पूर्व में भी एक वायुसेना अफसर के साथ मारपीट का मामला आया था। जिसे महाकाल पुलिस ने लेनदेन कर रफा-दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि हाइलाइट होटल में लोग बगैर आइडी के भी ठहर जाते हैं। संदिग्ध क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस होटल की जांच करने तक नहीं घुसती है।

आइजी के निर्देश के बाद भी नहीं की जांच

आइजी संतोष कुमार सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों में थाना प्रभारियों व पुलिस की गश्त के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में रात को घूम रहे थे। बावजूद इसके महाकाल पुलिस ने होटलों की जांच तक नहीं की। इसका ही नतीजा है कि होटल हाइलाइट में ठहरी किशोरी छत पर जाकर कूद गई। जबकि वह नाबालिग के साथ बगैर आईडी के होटल में ठहरी हुई थी।