jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

उपार्जन केंद्र का विधायक आशीष शर्मा ने किसान का साफा बांधकर पुष्प माला पहनाकर किया शुभारंभ

अनिल उपाध्याय

खातेगांव
9753414558

- Install Android App -

पिपलिया नान कार के श्री द्वारकाधीश व केदारेश्वर वेयरहाउस स्थित गेहूं चना उपार्जन केंद्र पर अपनी फसल लेकर पहुंचे किसान का विधायक आशीष शर्मा ने पुष्प माला पहनाकर साफा बांधकर स्वागत किया मिठाई खिलाई एवं उपार्जन कार्य को मुहूर्त में प्रारंभ किया। इस दौरान एसडीएम प्रवीण प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी किसान मौजूद थे।

25 मार्च शनिवार से समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों पर गेहूं व चने की खरीदी शुरू हो चुकी है ।इसी तारतम्य में गेहूं व चना उपार्जन केंद्र पिपलिया नानकार के श्री द्वारकाधीश व केदारेश्वर वेयरहाउस पर क्षेत्रीय विधायक आशिष शर्मा ने तुलाई केंद्र का शुभारंभ किया ।सर्वप्रथम अपनी उपज लेकर आये किसान श्री भारत सिंह पटेल बुराडा बलराम मिना पिपलिया भीम सिंह तोमर पिपलिया आदि किसानों का साफा बांधकर विधायक श्री शर्मा ने स्वागत किया ।ततपश्चात किसानों की ट्राली फ़्लैट कांटे पर तुलाई कर कांटे का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया ।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रवीण प्रजापति ,नायब तहसीलदार सुनील पीडीयार,प्रबन्धक संजय यादव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक राजेन्द्र सिंह राजावत कृषि विस्तार अधिकारी ब्रजेश उपाध्याय हल्का पटवारी अतुल पुरोहित ,आशीष उपाध्याय महिला समूह की पदाधिकारी व कृषक गण उपस्थित थे।