jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

कलेक्टर श्री गुप्ता ने गेहूं उपार्जन कार्य का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए

देवास जिले में 2 लाख 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी का लक्ष्य, जिले के 136 उपार्जन केंद्र पर गेहूं की खरीदी हुई शुरु
—-
अनिल उपाध्याय
देवास ब्यूरो
9753414558

देवास जिले में आज 25 मार्च से गेहूं चना एवं सरसों का उपार्जन कार्य प्रारंभ हुआ। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम सिया के अडानी लॉजिस्टिक सायलो केंद्र, आदिनाथ वेयरहाउस टोंकखुर्द तथा जयदेव वेयरहाउस कलमा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सायलो केंद्र पर आए किसानों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया मिठाई खिलाई एवं उपार्जन कार्य को मुहूर्त में प्रारंभ किया। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपार्जन केंद्र के अवलोकन के दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि उपार्जन केंद्रों पर आने वाले दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए इसका विशेष ध्यान रखें।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों को परेशानी न आए, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में बारदान का स्टॉक रखने, साइन बोर्ड, बोरे सिलाई के लिए अतिरिक्त मशीन, वजन मशीन अन्य तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक ट्रॉली पर रेडियम वाले नंबर (स्टीकर) लगाये जाएं।

उपार्जन केंद्रों पर पानी, छाया की उचित व्यवस्था करें
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल, छाया, शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर जरूरत अनुसार हम्माल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही गेहूं की तुलाई हो इसके भंडारण की भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दें, जिससे अन्य परेशानियां न आने पाए। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने किसानों से चर्चा भी की।
उल्लेखनीय है कि आज 25 मार्च से जिले में गेहूं, चना एवं सरसों का उपार्जन कार्य प्रारंभ हुआ है। इसके लिए जिले में 136 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं तथा जिले में 2 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। देवास के निकट ग्राम सिया में अडानी लॉजेस्टिक सायलो केंद्र है, जिसकी क्षमता 50 हजार मीट्रिक टन हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि जिले के उपार्जन केंद्रों पर 500 से 1000 किसान आएंगे। जिनसे गेहूं खरीदा जाएगा। सायलो केंद्र पर दो स्व सहायता समूह की महिलाएं भी कार्य कर रही है। जिले में 11 स्व सहायता समूह की टीमें उपार्जन केंद्रों पर कार्य कर रही है।