jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

ऋषि कपूर का इलाज करने वाले डॉक्टर्स को शुक्रिया : पत्नी नीतू

मुंबई. सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। 30 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से कपूर परिवार गम में डूबा हुआ है। खासकर पत्नी नीतू सिंह के लिए यह जिंदगी की सबसे बड़ी क्षति है, जिसकी पूर्ती कभी नहीं की जा सकती। फिर भी वे खुद को संभाल रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए एचएन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सेस का शुक्रिया अदा किया है, जो अंतिम पलों तक ऋषि का ख्याल रखते रहे।

‘डॉक्टर्स ने ऐसे ख्याल रखा, जैसे कि वे उनके अपने थे’
नीतू ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “एक परिवार के तौर पर हमें इस क्षति का गहरा अहसास है। जब हम साथ बैठते हैं और पिछले कुछ महीनों में पीछे मुड़कर देखते हैं तो अपार आभार महसूस करते हैं। आभार एचएन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के प्रति। डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी की अगुवाई वाली डॉक्टर्स, ब्रदर्स और नर्सेस की टीम मेरे पति का ऐसे ख्याल रख रही थी, जैसे वे उनके अपने थे। वे हमें ऐसे सलाह दे रहे थे, जैसे कि वे हमारे अपने थे और इन सब के लिए मैं सभी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करती हूं।”

- Install Android App -

नीतू ने अपने अंदाज में दी थी ऋषि को अंतिम विदाई
इससे पहले 2 मई यानी शनिवार को नीतू ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर कर उन्हें अंतिम विदाई दी थी। फोटो में ऋषि के हाथ में व्हिस्की का गिलास नजर आ रहा था। कैप्शन में नीतू ने लिखा था, “हमारी कहानी का अंत हुआ।”

रविवार को उनके पाली वाले घर पर ऋषि की प्रार्थना सभा की गई। इसकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें नीतू और उनके बेटे रणबीर के बीच ऋषि कपूर की फोटो राखी नजर आई थी।