jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

मोहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मांगा दूसरा मौका

स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर दूसरा मौका नहीं देने का आरोप लगाया है। आसिफ ने कहा कि फिक्सिंग में शामिल मैं कोई पहला या आखिरी गेंदबाज नहीं हूं। मेरे से पहले और बाद में भी कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऐसा किया। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो से यह बात कही।

आसिफ ने कहा कि पीसीबी को मेरे साथ अच्छा बर्ताव करना चाहिए था, क्योंकि उसने फिक्सिंग में शामिल कई खिलाड़ियों को दूसरा मौका दिया था।

‘पीसीबी ने मुझे कभी बचाने की कोशिश नहीं की’

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि हर कोई गलती करता है, मैंने भी की। मुझसे पहले और बाद में ऐसा करने वाले कई खिलाड़ी आज क्रिकेट खेल रहे हैं या पीसीबी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। पीसीबी ने यह जानते हुए भी कि मैं ऐसा गेंदबाज हूं, जिसे दुनिया मानती है, कभी मुझे बचाने की कोशिश नहीं की। लेकिन, मैं ऐसा नहीं हूं कि जो अतीत के बारे में भी सोचकर परेशान होता रहे।

मैं जितना भी खेला, उस पर मुझे फक्र: आसिफ 

आसिफ ने कहा कि मैं जितना भी खेला, उस पर मुझे फक्र है। मैंने दुनिया हिलाकर रख दी थी। मेरे लिए यह अहम है। इतने साल बीत जाने के बाद आज भी दुनिया के बड़े बल्लेबाज मेरे बारे में बात करते हैं। केविन पीटरसन, एबी डीविलियर्स, हाशिम अमला जैसे बल्लेबाज मुझे अच्छा गेंदबाज मानते हैं। इससे पता चल जाता है कि मैंने क्रिकेट की दुनिया पर अपनी कैसी छाप छोड़ी थी।

2010 में इंग्लैंड दौरे पर स्पॉट फिक्सिंग की थी

2010 में पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे पर आसिफ स्पॉट फिक्सिंग में शामिल पाए गए थे। तब उन्होंने पैसों के लिए नो बॉल फेंकी थी। दोषी पाए जाने पर उन पर 7 साल का बैन लगा। इसी मामले में बल्लेबाज सलमान बट्ट भी दोषी पाए गए थे। दोनों को इस अपराध की वजह से जेल भी जाना पड़ा था।

- Install Android App -