jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

एनटीपीसी सेल्दा में उप डाकघर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। नेशनल पोस्टल वीक में भारतीय डाक सेवाओं के व्यापक विस्तार एवं डाक सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य भारतीय डाक विभाग खंडवा संभाग द्वारा एनटीपीसी क्षेत्र सेल्दा उप डाकघर का मंगलवार को शाम 4 बजे शुभारंभ मुख्य अतिथि पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर परीक्षेत्र ब्रजेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि चीफ जनरल मैनेजर एवं परियोजना प्रमुख एनटीपीसी राजेश कुमार कनोजिया सेल्दा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी वरिष्ठ प्रबंधन श्रीमती अर्चना कनोजिया अध्यक्ष अहिल्या महिला मंडल एवं अहिल्या महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य व अन्य ने भाग लिया।

- Install Android App -

जेएस राजपूत, प्रवर अधीक्षक डाकघर खंडवा, संभाग खंडवा द्वारा बताया गया कि चीफ जनरल मैनेजर, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी की पहल पर एवं डाकघर संचालन हेतु निशुल्क भवन उपलब्ध कराने से एनटीपीसी प्रोजेक्ट एवं क्षेत्रों के लोगों को उप डाकघर की सौगात प्रदान की जाएगी। श्री जेएस राजपूत द्वारा इस अवसर पर  एनटीपीसी प्रोजेक्ट एवं क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया गया है कि उप डाकघर से प्रदान की जाने वाली सभी डाक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर लंबित लाभान्वित होवे। इस दौरान के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।