jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

एमपी बिग न्यूज : ससुराल में दामाद की गला दबाकर हत्या, ससुर और साला निकले हत्यारे, भेजा जेल

अनिल उपाध्याय देवास। कन्नौद थाना अंतर्गत कुसमन्या गांव में 27 मई की एक युवक की लाश फंदे पर झूलती हुई मिली। युवक ने आत्महत्या की या हत्या पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश कर 24 घंटे में सफलता हासिल की ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस थाना प्रभारी शिवमूरत यादव से प्राप्त विस्तृत जानकारी अनुसार ग्राम कुसमान्या थाना कन्नौद से दिनांक 27/05/2023 को सूचना कर्ता विजय सिंह पिता शिवलाल ककोडिया जाति गौंड ने थाना कन्नौद पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरा दामाद राकेश कुमरे जाति गौंड निवासी साला रोड थाना नसरूल्लागंज जिला सीहोर अपनी पत्नी रोशनी को दोपहर करीब बारह बजे लेने के लिए आया था। मैं किसी काम से बाहर निकल गया था रात्रि दस बजे घर आया और भोजन कर मकान की छत पर जाकर सो गया था सुबह पांच बजे नीचे आया तो देखा कि मकान की उसारी के खंबे से रस्सी का फंदा बांधकर दामाद ने आत्महत्या कर ली है। जो सूचना श्रीमान को देने आया हूं इस पर पुलिस ने अपराध। (मर्ग )क्रमांक33/2023पर धारा 171 जा फो मे मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

- Install Android App -

थाना प्रभारी शिवमूरत यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया मामला संदिग्ध लगा और मृतक के परिवार को सूचना दी गई जहां से मृतक का भाई उमेश पिता शिवलाल कुमरे उम्र 21साल एवं मृतक के बड़े पापा का लड़का वृजलाल पिता भभुतिया कुमरे जाति गौंड निवासी साला रोड थाना नसरूल्लागंज जिला सीहोर को बुलाकर कथन लिए तो शंका विश्वास मैं बदला दोनों मृतक के भाइयों ने बताया कि मृतक राकेश अपनी पत्नी रोशनी को ले जाना चाहता था और रोशनी के पिता और बेटे भेजने को राजी नहीं थे। इसपर विवाद चल रहा था । अपनी पत्नी रोशनी को कल ही लेने आया था विवाद के चलते ससुर सालों ने एकमत होकर मेरे भाई का गला रस्सी से घोंटकर आत्महत्या करना बताया है जबकि मेरा भाई ऐसा कदम नहीं उठा सकता ।

मृतक के भाइयों के कथन के बाद ससुर सालों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो सत्य घटना सामने आई और आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया।मात्र चौबीस घंटे में आत्महत्या हत्या में बदल गई जिसपर पुलिस ने भा द वि की धारा 302/201/34 का पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जिसपर आरोपियों को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी शिव मूरत यादव ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय के निर्देश एडिशनल एसपी श्री सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में एस डी ओ पी श्रीमती ज्योति उमठ के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र पटेल प्रधान आरक्षक अशोक,मनीष जितेन्द्र के सहयोग से अल्प समय में पर्दाफाश करने पर जिला पुलिस अधीक्षक ने इनाम देने की घोषणा की है ।