jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

बागली विधानसभा सीट मध्यप्रदेश मे कांग्रेस के लिए वर्तमान नतीजो के आधार पर सबसे कमजोर सीट है; दिग्विजयसिंह 

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। बागली विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश की सबसे कमजोर सीट वर्तमान नतीजों के आधार पर मानी जाती है।

यह बात सतवास के चंद्रकेशर बांध स्थित रेस्ट हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने पत्रकारों से कही।पत्रकार वार्ता के दौरान दिग्विजयसिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बागली विधानसभा के मतदाताओं से संपर्क को एक आदर्श संपर्क के रूप मे बताया। सिंह ने पत्रकारों से चर्चा मे केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री दीपक जोशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिलाध्यक्ष अशोक पटेल पीसीसी सदस्य मनोज होलानी कांग्रेस नेता गौतम बंटू गुर्जर डाक्टर ओम पटेल मुकेश पटेल केदार पटेल आदि उपस्थित थे।

- Install Android App -

कांटाफोड मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह मंडलम सेक्टर एवं बूथ प्रभारीयो के बैठक मे सम्मिलित हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांटा फोड़ में मंडलम सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक में सम्मिलित हुए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुले मंच से संवाद भी किया जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की राजनीति के संत स्वर्गीय कैलाश जोशी जैसे व्यक्ति के सामने चुनाव हारना भी गर्व की बात होती थी। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपने उद्बोधन मे भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य मनोज होलानी ब्लाक अध्यक्ष राजाराम यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश अमोदिया उपाध्यक्ष सुरेश पटेल श्रीनिवास तिवारी मुकेश राठौर ब्रजमोहन तिवारी गुरमीत भाटिया सहित बडी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।