jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

कंडो की होलिका दहन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मनावर में 50 से अधिक स्थानों पर हुआ होलिका दहन

 पवन प्रजापति मनावर/शहर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। 50 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। शाम को जगह-जगह होलिका दहन स्थल पर जाकर महिलाओं ने होलिका का पूजन अर्चन किया ।इस बार होलिका दहन की विशेषता यह रही कि लोगों ने लकड़ी की होली के बजाय कंडे की होलिका दहन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

- Install Android App -

सामाजिक कार्यकर्ता विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि होलिका दहन में कंडो की होली जलाने को लेकर शहर व आसपास के क्षेत्रों में मेरे द्वारा दो-तीन वर्षों तक जागरूक किया गया था । प्रतिवर्ष सैकड़ों वृक्षों की बलि देकर होलिका दहन किया जाता है। जिसके चलते पर्यावरण प्रदूषण होने के साथ-साथ जीवनदायिनी वृक्षों की जान ली जाती है । होलिका दहन समिति के सदस्यों को प्रेरित किया गया कि कंडो की होली जलाने से सैकड़ों वृक्षों की जान बचने के साथ-साथ पर्यावरण में शुद्धता आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर व आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर होलिका दहन में पर्यावरण हितैषी कंडो का उपयोग किया गया । जो बहुत प्रेरणादाई और अनुकरणीय हैं।
इसी प्रकार शहर के गणेश चौपाटी और धोबी मोहल्ला के प्रसिद्ध होलिका दहन में जहां प्रतिवर्ष लकड़ी का उपयोग किया जाता था वहीं अब कंडो से होलिका दहन किया जाने लगा है। इस वर्ष भी चौपाटी के युवाओं ने होलिका दहन में कंडो का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।

राज सोनी, अमन सोनी शुभम जैन, रितिक जोहर, अंकित जैन,,राहुल वर्मा, राधे जोहरी ,प्रिंस बड़ोदिया, वंश मित्तल आदि ने बताया कि विगत दो वर्षों से कंडो से होली को सजा कर होलिका दहन किया जा रहा है ।पूर्व में होलिका दहन में बड़ी मात्रा में लकड़ी का उपयोग किया जाता था ।लेकिन वृक्षों के महत्व व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अब कंडो की होलिका का दहन किया जा रहा है। हम सभी होलीका दहन समितियों से अपील करते हैं कि सभी लोग पर्यावरण हितैषी कंडो की होलिका का दहन करें। ताकि बड़ी संख्या में हम पेड़ पौधे बचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी कर सके।