jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

कटनी के बड़वारा से कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र सिंह गायब, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

मकड़ाई समाचार कटनी। कांग्रेस पार्टी के बड़वारा से एकमात्र विधायक विजयराघवेंद्र सिंह उर्फ बसंत सिंह मंगलवार की सुबह से गायब हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। उनके अचानक गायब होने पर उनकी पत्नी ने बड़वारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 2.30 बजे विधायक विजय राघवेंद्र सिंह अपने घर गए थे। इसके बाद सुबह लगभग 5.30 बजे पत्नी से फार्म हाउस जाने को कहकर अपनी बिना नंबर की थार गाड़ी से सुड्डी स्थित अपने फार्म हाउस आए हैं। फार्म हाउस में पहुंचने के बाद से ही उनका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस विधायक को तलाशने सुड्डी स्थित फार्महाउस गई, लेकिन विधायक वहां नहीं मिले। फिलहाल पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उनको ढूढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चला सका है। वहीं विधायक के गायब होने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह बताया कि विधायक के गायब होने की जानकारी लगी है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि उमरिया के आसपास उनकी लोकेशन ट्रेस की गई है। इसी आधार पर पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर पता करने में लगी है।

- Install Android App -

अचानक गायब से फैली सनसनी

आमतौर पर थाना में गुमशुदगी की कायमी होती रहती है, लेकिन विधायक के अचानक गायब होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अंदरखाने लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि मामले की पड़ताल में पुलिस लगी है। वहीं सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुम हुए विधायक की लोकेशन का पता लगा लिया है। लेकिन मामला हाईप्रोफाइल विधायक से जुड़ा के कारण मामले में आनन-फानन में कुछ भी कहने से बच रही है। जानकारी मिली है कि जल्द ही विधायक गुमशुदगी के मामले का पताक्षेप हो जाएगा।