jhankar
ब्रेकिंग
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

कलेक्टर के निर्देश पर 3 वाहनों पर लगा 23 हजार रूपये का जुर्माना

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के भ्रमण के दौरान उन्हें ग्राम जुगरिया व भमोरी के बीच मार्ग में एक्सटेंडेड बॉडी वाले 2 डम्पर वाहन तथा 1 अन्य वाहन बिना नम्बर प्लेट के मिले, जिस पर उन्होने कार्यवाही के लिये परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिला परिवहन अधिकारी सुश्री निशा चौहान ने बताया कि वाहन मालिक राजेश जाट निवासी कुंजरगांव तथा सुरेश तंवर निवासी नयागांव नसरूल्लागंज के वाहन एक्सटेंडेड बॉडी के पाये जाने पर दोनों से 10-10 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। इसके अलावा ऋषि विश्नोई के वाहन में नम्बर प्लेट और फिटनेस संबंधी कमी पाये जाने पर 3 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।