jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

कलेक्टर ने किया टीकाकरण कैंप का भ्रमण, टीकाकरण कराने आए लोगों को दिए उपहार 

आयुष्मान कार्ड किए वितरित

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर संजय गुप्ता ने आज सेठ हरिवंश राय अग्रवाल धर्मशाला, नार्मदीय धर्मशाला में एवं गुर्जर बोर्डिंग के सामने स्थित टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नार्मदीय धर्मशाला में टीकाकरण कराने आए व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा उनका वितरण किया। साथ ही टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए टीकाकरण करवाने वालो को उपहार भेंट किए। कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि नार्मदीय धर्मशाला स्थित टीकाकरण केंद्र पर महिलाओं द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है, यहां महिलाओं के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री श्रुति अग्रवाल उपस्थित रही।

- Install Android App -

कलेक्टर गुप्ता ने जिले के सामाजिक, राजनेतिक तथा धार्मिक संगठनों एवं नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए टीकाकरण करना आवश्यक है, यह सुरक्षित है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु स्वयं भी टीकाकरण करवाएं एवं लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करें। कोरोना की रोकथाम हेतु सभी टीकाकरण कराये। स्वयं भी सुरक्षित रहे एवं अपने परिवार को भी सुरक्षित रखे। उन्होने कहा कि टीकाकरण हेतु आधार कार्ड के साथ समग्र आईडी भी लेकर आये ताकि पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा सके।