jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

सेना की फायरिंग रेंज में गोली लगने से युवक की मौत

मकड़ाई समाचार महू। सेना की हेमा फायरिंग रेंज में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ बम की खोल बीनने गया था जो घटना के बाद उसे अकेला छोड़कर भाग गए। पीथमपुर रोड स्थित सेना की हेमा फायरिंग रेंज में मंगलवार दोपहर गायकवाड़ निवासी 24 वर्षीय बंटी पुत्र राजेंद्र वर्मा की गोली लगने से मौत हो गई। रात साढ़े आठ बजे उसका शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय मध्यभारत अस्पताल लाया गया। मृतक के भाई राहुल वर्मा ने बताया कि बंटी को उसके दो साथी हमेशा की तरह मंगलवार को भी प्रतिबंधित फायरिंग क्षेत्र में बम की खोल बिनने ले गए थे, लेकिन उस समय सेना का अभ्यास चल रहा था। लेकिन गोली लगने के बाद उसके साथ घर पर सूचना देने या उसे अस्पताल ले जाने के बजाय उसे घायल अवस्था में ही छोड़कर भाग गए। उसके शरीर पर खून रोकने के लिए जो शर्ट बांधी थी, वह उसके साथी की है। गोली मृतक के कमर के एक ओर से लगी जो चीरते हुए दूसरी ओर निकल गई। किशनगंज पुलिस ने देर रात को मर्ग कायम कर लिया है।

- Install Android App -

कुएं में मिला अधेड़ का शव

बदनावर। ग्राम पंचायत मुलथान के मजरे बांडीनाल में मंगलवार को खेत स्थित एक कुएं में 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक का नाम रमेश पुत्र रूपा निवासी रामटापडा बताया गया है। उसकी पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। करीब चार दिन पुराना होने से शव पूरी तरह गल गया था। मंगलवार सुबह कुएं पर खेत मालिक सुखराम गया और मोटर चालू की, तो पानी में से बदबू आने लगी। कुएं में झांककर देखा, तो शव दिखाई दिया। चौकीदार पर्वतसिंह को सूचना दी। चौकीदार की सूचना पर एसआइ संजय पुरोहित, एएसआइ प्रहलादसिंह बोरा व धर्मेंद्र श्रीवास्तव तथा प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया मौके पर पहुंचे व शव को बाहर निकालकर शिनाख्त करवाई। धार से एफएसएल अधिकारी पिंकी मेहरडे को भी बुलाया गया। उन्होंने मौका मुआयना कर शव का परीक्षण किया। जिस कुएं में यह हादसा हुआ, वह काफी गहरा बताया जाता है तथा बिना मुंडेर का है।