jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

कलेक्टर बंगले के होमगार्ड ने घर में लगाई फांसी

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम रुद्री के सिंचाई कालोनी में निवासरत एक होमगार्ड ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बोरसी मगरलोड निवासी वासुदेव सिन्हा पुत्र प्रेमलाल सिन्हा (31) सिंचाई कॉलोनी गंगरेल क्वाटर नंबर A/5 में निवासरत था। उसकी ड्यूटी कलेक्टर बंगला में थी। घर में पत्नी काजल एवं दो पुत्री एक लगभग पांच वर्ष, दूसरी लगभग ढाई वर्ष है।  बीती रात में पत्नी अपने बच्चों के साथ बाहर चबूतरे में पड़ोसी महिलाओं के साथ बैठी थी। रात दस बजे कमरे में लगे पंखे में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब घर के लोग अंदर पहुंचे तब वे अंदर का मंजर देखकर दंग रह गए। तुरंत इसकी सूचना रुद्री थाना में दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर वार्डवासियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। रुद्री थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना की विवेचना की जा रही है। जांच की जा रही है।