jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

” पाकिस्तान का विमान जब्त” पैसा न चुकाने पर मलेशिया ने की कार्यवाही

पाकिस्तान  चार मिलियन डॉलर  मलेशिया को देना है।

जिसका भुगतान नहीं करने पर मलेशिया ने ऐसा किया है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।  आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अब इंटरनेशनल स्तर पर बेइज्जती हुई है। पाकिस्तान की जिल्लत करने वाला उसका मित्र देश मलेशिया है। मलेशिया ने पाकिस्तान के विमान को जब्त कर लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, मलेशिया ने बोइंग 777 एयरक्राफ्ट विमान को जब्त कर लिया। पाकिस्तान ने लीज पर इसे मलेशिया से लिया था।

- Install Android App -

विमान को जब्त कर लिया

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया के कई बार कहने के बाद पाकिस्तान ने पैसा नहीं चुकाया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए विमान को जब्त कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पाकिस्तान की इंटरनेशनल स्तर पर किरकिरी हुई है। इससे पहले भी 2011 में पाकिस्तान का विमान क्वालालंपुर में सीज कर चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान को चार मिलियन डॉलर की मलेशिया को देना है। जिसका भुगतान नहीं करने पर मलेशिया ने ऐसा किया है। बता दें पाकिस्तान मलेशिया के साथ बेहतर रिश्ते के दावे करता है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मलेशिया के साथ मिलकर इस्लामिक देशों का गठबंधन बनाना चाहते थे। मलेशिया की कंपनी बकाया रकम का भुगतान करने के लिए काफी समय से दबाव बना रही थी। कंपनी ने स्थानीय कोर्ट से आदेश लिया और पीआईए के प्लेन को जब्त कर लिया।