jhankar
ब्रेकिंग

कश्मीर घाटी में खुले स्कूल, लेकिन महाराष्ट्र, पंजाब, MP समेत इन राज्यों में बढ़ा संकट

orona Updates : देश में कोरोना महामारी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक उन राज्यों में शामिल हैं जहां नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें से कुछ राज्यों में तो फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। नागपुर में आज से सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हुआ, लेकिन यहां सुबह भारी संख्या में लोग मॉर्निंग वाक करते देखे गए। इनमें से अधिकांश में मास्क भी नहीं पहना था। वहीं मुंबई के बाजारों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। सोमवार सुबह दादर के मार्केट में भारी भीड़ नजर आई। नीचे देखिए तस्वीरें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही लोगों को चेता चुके हैं कि यदि शारीरिक दूरी और मास्क लगाने के नियमों का पालन नहीं किया गया तो पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी। इस बीच, कश्मीर से खबर है कि सोमवार से यहां के प्राथमिक स्कूल खोल दिए हैं। यहां स्कूल शिक्षा विभाग परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी में है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए प्राथमिक शिक्षा के स्कूल आज कश्मीर घाटी में खोल दिए गए हैं। स्कूलों में हालांकि हाजिरी कम है। इससे पहले मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूलों को भी खोल दिया गया था।

Punjab में सामने आया कोरोना का नया रूप, डीएसपी सहित 20 की मौत

- Install Android App -

चिंता बढ़ाने वाली खबर पंजाब से आ रही है जहां कोरोना महामारी का नया स्ट्रेन सामने आया है। कोरोना के इस नए रूप को एन440के नाम दिया गया है। पटिलाया की लैब में इसकी पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुसन लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फार जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी (आईजीआइबी) से आधिकारिक रिपोर्ट मिलना बाकी है। रविवार को पंजाब में लगातार दूसरे दिन कोरोना महामारी के 1500 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 20 लोगों की मौत हुई है, जिनमें शाहकोट के डीएसपी वरिंदर पाल सिंह ने भी शामिल हैं।

बता दें, कोरोना के तेजी से बढ़ते केस के बीच पंजाब में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और सभी बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच, वायरस का नया रूप सामने आना चिंताजनक है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में अभी 11348 कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। सबसे ज्यादा 1505 सक्रिय मामले जालंधर में हैं। रविवार को 839 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए राज्य के 12 जिलों में 58 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें 23 केवल जिला होशियारपुर और नौ जालंधर में हैं।