jhankar
ब्रेकिंग
अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी

गाड़ी के तेल पर सबकी नजर, इधर एक साल में खाद्य तेल के दाम हुए दोगुने

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। आमजन की नजर पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की महंगाई पर ही केंद्रित है, वहीं खाद्य तेल के दाम बीते एक साल में बिना शोर के दोगुने हो चले हैं। भोजन की थाली में पूड़ी-सब्जी हो या पुलाव, इसमें पहली जरूरत खाद्य तेल की होती है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमत के खेल ने किचन का बजट बढ़ा और थाली का जायका घटा दिया है। तेल व्यापारियों के मुताबिक तेल की कीमतों में लगातार हो रहा इजाफा जारी रहने की आशंका है। चूंकि कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ने लगे हैं, ऐसे में फिर आवक कम होने से तेजी हो सकती है। बीते एक सप्ताह में ही तेल की कीमत औसतन 10 रुपये, जबकि दो महीने में 20 रुपये बढ़ चुकी है, जो बताती है कि तेल व्यापारियों ने जमाखोरी शुरू कर दी है।

- Install Android App -

केवल तेल ने 520 रुपये बढ़ाया किचन का खर्चा

मां-पिता, पति-पत्नी व दो बच्चों वाले एक 6 सदस्यीय परिवार में औसतन 8 किलोग्राम तेल हर महीने लगता है। रिफाइंड तेल पिछले एक साल में करीब 65 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा हो गया है। जिसके कारण केवल खाने के तेल ने ही 520 रुपये राशन खर्चे में अतिरिक्त जोड़ दिए हैं। 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 8 किलो तेल 640 रुपये का आता था, जो अब 1160 रुपये का आता है। अन्य सभी किराना भी इसी तरह महंगा हुआ है। जिनके घर में 6 हजार का राशन आता था, वे अब उतने ही राशन के लिए 10 हजार चुका रहे हैं।