jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनौती बने जयस के लालसिंह बर्मन, विधायक अलावा से नाराज है। विधानसभा क्षेत्र की जनता,

पवन प्रजापत मनावर : चुनावी चर्चा में यूं तो कई उम्मीदवार नई नवेली दुल्हन की तरह विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं जो अपनी जोर आजमाईस टिकट के लिए कर रहे हैं।

लेकिन धरातल पर शून्य माने जाते हैं पिछले 5 सालों में मनावर विधानसभा में जहां के आसपास ग्रामीण की जनता के लिए जो कार्य लालसिंह बर्मन द्वारा किए गए हैं जैसे जिस गांव में आज तक बिजली ना पहुंची हो उसके लिए धरने पर बैठ प्रशासन को उस गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए मजबूर किया
कई गरीब आदिवासियों को उनके हक जल जंगल जमीन और पट्टटो की लड़ाई लड़कर दिलवाया। जल जमीन जंगल और बिजली जैसी सुविधाओं के लिए लड़े आज लालसिंह बर्मन हर ग्रामीण की जुबान पर है।

- Install Android App -

20 से 30 गांवो जहा के स्थानीय लोगों ने अपने विधानसभा उम्मीदवार के तौर पर लालसिंह बर्मन का नाम अंकित कर चुके हैं जैसे-जैसे यह खबर फैल रही है हर गांव में वहां के निवासी उनके नाम से अपने घरों की दीवारों पर लालसिंह बर्मन का नाम लिखवा रहे हैं। और अभी हाल ही में कल 30 तारीख को मानवर धार रोड मंडी प्रांगण में मनावर जयस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लालसिंह बर्मन के नेतृत्व में रखा गया जहां पर लालसिंह बर्मन ने कहा के कोंग्रेस का यह विधायक हमारी जयस की देन है।
परंतु डॉ, हीरा अलावा हमारा नही हुआ मनावर विधानसभा चुनाव में जयस द्वारा जो वादे किए गए थे चाहे वह अल्ट्राटेक की जमीन के हो या अन्य बहुत से वादे वादों पर आज तक डॉक्टर हीरा अलावा ने कोई कार्य नहीं किया।

इन पांच सालों में उसने हमेशा अपने गाड़ी के शीशे चढ़ा के रखें और अब जब चुनाव आया तो हम लोगों की फिर से याद आई लेकिन इस बार हम दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे वही लालसिंह बर्मन और सभी जयस के साथियों द्वारा शपथ ली की आने वाले विधानसभा में डॉक्टर हीरा अलावा को चाहे किसी भी दल से खड़ा हो गांवो में नहीं घुसने देंगे व इस बार जो पिछले 20 सालों से मनावर विधानसभा कुक्षी गिरवी रखी है उसे छुड़ाएंगे और स्थानीय उम्मीदवार लाकर क्षेत्र में विकास करेंगे। वही वर्तमान में उनके द्वारा मनावर विधानसभा के पोलिंग बूथ पर बैठने वाले 03 हजार लोगों की अलग से टीम तैयार की गई।