jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

BIG news = गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने किया गठबंधन, लड़ेगी 230 विधानसभा में चुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में मायावती सुप्रीमो की पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चुनावी गठबंधन करते हुए मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है। दोनों ही दलों ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिया है।

ये जानकारी बीएसपी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की संयुक्त प्रेसवार्ता में दी गई।

- Install Android App -

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसपी की ओर से राज्यसभा सांसद इंजीनियर रामजी गौतम, इंजी. रमाकांत पिप्पल, प्रदेश अध्यक्ष बसपा एमपी सीएल वंशकार और जोन प्रभारी उपस्थित रहे… गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से बलवीर सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव, अमान सिंह पोर्ते प्रदेश अध्यक्ष, इंजी कमलेश टेकाम प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे।

वहीं इस मौके पर बीएसपी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि उनकी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मिलकर चुनाव लडेंगे.. इसके लिए उन्होंने आपसी सहमति से 230 विधानसभा सीटों को आपस में बांट लिया है… सीटों के नए समीकरण के हिसाब से नए बीएसपी प्रदेश में 178 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, जबकि गोगपा शेष 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएगी। सभी सीटों पर दोनों ही दल एक दूसरे का समर्थन करेंगे..। हम आपको बता दे कि 2018 के चुनाव में मध्यप्रदेश में बीएसपी ने दो सीटें आपने खाते में की थीं।