jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

कांग्रेस के प्रलाप पर कृषि मंत्री कमल पटेल का पलटवार

राम को नकारने वाले अस्तित्व स्वीकारने लगे

- Install Android App -

हरदा/भोपाल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। मंदिर निर्माण का जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वागत किया है वहीं एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुहूर्त को लेकर सवाल उठाकर शिलान्यास टालने की सलाह दे रहे हैं। कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति अपनाती रही है, कांग्रेस को मुस्लिम समुदाय की ओर से बाधा उत्पन्न करने की पूरी उम्मीद थी लेकिन लोग अब समझने लगे हैं इसलिए कहीं कोई विरोध नहीं हुआ तो दूसरे हथकंडों को आजमाना शुरू कर दिया है। कमल पटेल ने कमलनाथ के मंदिर निर्माण के लिए समर्थन व्यक्त करने पर कहा कि यह राम की ही महिमा है कि कांग्रेस के लोगों को राम का अस्तित्व स्वीकार होने लगा, यह लोग अब तक राम को ही नकारते रहे हैं।