jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा सपा का हाथ

भोपाल  : मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वे अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव  दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय बीजेपी से मिले हुए है।
फिलहाल यह तय नही हो पाया है कि यादव को सपा कहां से टिकिट देगी और वे विधानसभा चुनाव लड़ेगें भी या नहीं। वहीं यादव ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव का समर्थन करते हुए कहा कि अरुण यादव को इस तरह कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर यादव समाज का अपमान किया है। इसलिए यादव समाज समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगा। कांग्रेस ने खुद मेरी 12 बार टिकट काटी है।