jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

कांग्रेस जिला प्रवक्ता पद से निष्कासित ब्रज भूषण शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या

मकड़ाई समाचार अशोकनगर। अशोकनगर जिले के कांग्रेस जिला प्रवक्ता पद से निष्कासित ब्रज भूषण शर्मा की गुना में कैंट क्षेत्र के दर्जी मोहल्ले में चाकू से गोदकर हत्या की घटना सामने आई है। उनका शव नग्न अवस्था में मिला। अवैध संबंध में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को इस मामले में उनकी महिला मित्र पर शक है। पुलिस के अनुसार महिला मित्र ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था, जिसके बाद उनकी लाश मिली। आशंका है कि महिला ने ही किसी की मदद से उनकी हत्या करवाई है। अवैध संबंध के इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में खुद एसपी जांच की निगरानी कर रहे हैं।

अशोकनगर के ईश्वर खेड़ी गांव में पति-पत्नी ने की खुदकुशी

- Install Android App -

अशोकनगर जिले के कचनार थाने के अंतर्गत ग्राम ईश्वर खेड़ी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। पति विक्रम अहिरवार उम्र 24 साल पत्नी पूजा अहिरवार उम्र 22 साल दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अशोकनगर लाए जा रहे हैं, पति भैंसर वास में सोलर प्लांट पर चौकीदारी का काम करता था। थाना प्रभारी का कहना है कि विस्तृत जांच की जा रही है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

छिंदवाड़ा में स्टापडेम में डूबे युवक का निकाला गया शव

छिंदवाड़ा जिले में उमरानाला पुलिस चौकी के क्षेत्र हिवरा वासुदेव के समीप बने स्टापडेम में सोमवार को युवक डूब गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों तथा गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश में जुट गई थी। काफी मेहनत के बाद मंगलवार की सुबह युवक का शव बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी एसआइ मनोज बघेल ने बताया कि ग्राम मऊ निवासी दीपक पिता रंजीत प्रजापति सोमवार दोपहर एक बजे घर से दोस्तों के साथ हिवरा वासुदेव के स्टापडेम नहाने गया था। लेकिन वह नहाने के दौरान डूब गया। ग्राम बिसापुर के गोताखोरों ने पानी से युवक का शव बाहर निकाला।