jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

भारत विकास परिषद शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चलाया जन जागरूकता अभियान

मकड़ाई समाचार अनूपपुर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत बालिका भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कार्यक्रम संयोजिका शब्द अधारी राठौर द्वारा ऑनलाइन नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें सुश्री अनुष्का गुप्ता ने अत्यंत भाव पूर्ण तरीके से बालिका भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। उन्होंने बहुत ही मार्मिक रूप से लिंग परीक्षण ना कराने की अपील जनसाधारण से की तथा उसे कानूनन अपराध बताया। इस ऑनलाइन नाटक के अतिरिक्त भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों मंजू अग्रहरी, प्रभा श्रीवास्तव, पंकज गौतम, शशि तिवारी, वंदना सोनी, शब्द अधारी राठौर के द्वारा अनूपपुर जिले के अलग-अलग वार्ड में किशोरी बालिकाओं तथा बच्चियों को सेनेटरी नैपकिन, पुस्तकें, कॉपी, पेंसिल तथा पेन वितरित किए गए। तथा एकल बालिका वाले परिवारों को सम्मानित भी किया गया। भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा बालिकाओं को संकल्प दिलाया गया कि वे अपने खानपान, स्वास्थ्य तथा सफाई का पूरा ध्यान रखेंगीं, तथा पढ लिखकर देश का नाम रोशन करेंगी। भारत विकास परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किए गए कार्यों की जनमानस द्वारा प्रशंसा की गई।