मकड़ाई समाचार रतलाम। कार चलाते समय हाथ पर छिपकली गिरने से हादसा हो गया, ड्राइवर ने घबराकर ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर दबा दिया और पास से गुजर रहे भाजपा नेता को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 9:30 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी गुलमोहर कालोनी स्थित अपने निवास से अपने दोपहिया वाहन एक्टिवा स्कूटर पर सवार हो कर जा रहे थे। तभी अचानक पास की गली में से निकली एक तेज गति की कार ने उन्हे टक्कर मार दी। इस टक्कर में भाटी कार के पिछले हिस्से में फंस गए और कार के साथ 15 फीट तक घिसटते चले गए। भाटी को टक्कर मारने वाली कार आगे खड़ी एक अन्य कार से टकराई और रुक गई। भाटी इन दोनों कारों के बीच फंस गए। वे किसी तरह कार से बाहर निकलकर आए। तब तक कालोनी के कई लोग वहां एकत्रित हो गए थे। भाटी को कुछ मामूली चोटें आई हैं। चालक ने बताया कि छिपकली उसके हाथ में गिर गई थी, जिससे घबराकर ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर पर पांव रख गया और कार बाइक से जा टकराई।
ब्रेकिंग
