jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

 कार  ट्रक में पीछे से टकराई, कार के परखच्चे उडे़.,चार लोगो की मौत

मकड़ाई समाचार बैतूल। बैतूल-नागपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम भिलाई के करीब एक ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार कार आकर टकरा गई। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे कालाआखर में पदस्थ रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत (48) निवासी झारखंड, रेलकर्मी राजकुमार सिसोदिया (32) निवासी भौरा और दो महिलाएं कार से नागपुर की ओर से बैतूल आ रहे थे। नेशनल हाईवे 47 पर ग्राम भिलाई के पास में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

- Install Android App -

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस पायलट सतीश गाठे, दिलीप मालवीय ,नितेश हिंगवे सहित आरक्षक मेजर सिंह मर्सकोले ,नगर सैनिक शशि पवार ने कार में फंसे चालक और दोनों महिला सहित पुरुष को बाहर निकाला। जिसमें दोनों महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई थी। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद नागपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चालक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।108 एंबुलेंस के ईएमटी महेश झलिए ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे ग्राम भिलाई के सीमा में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दूसरी लेन के किनारे स्थित ढाबे के पास बैतूल की ओर से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने दो मृतकों की पहचान कर ली है, महिला की शिनाख्त अभी नही हुई है।