ब्रेकिंग
हंडिया: धार्मिक नगरी में रंग और गुलाल के साथ धूमधाम से मनाया गया रंगों का महापर्व होली! MP BIG NEWS: होली का रंग हुआ भंग एक परिवार के पति पत्नि और बेटी की सड़क हादसे में मौत 3 अन्य घायल, ग... हंडिया: हंडिया पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से पकड़ी ड्रग्स ,केस दर्ज Big news हरदा: दुखद घटना , होली का रंग हुआ भंग, दोस्त के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की दीवार ... PM किसान योजना में 15 अप्रैल से शुरू होगा नया अभियान, पिछली किस्तें भी मिलेंगी। जानिए कैसे करें आवेद... लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! ₹5000 अलग से मिलेंगे! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! लाडली बहना योजना हंडिया होली पूजन:श्रद्धालुओं ने सपरिवार किया होलिका का पूजन, कल सुबह होगा होलिका दहन हरदा: विस्फोट दुर्घटना प्रभावित परिवारों के खाते में 97.18 लाख रू.जमा कराए गये नर्मदापुरम से हरदा तक बनेगी पक्की सड़क :  42 करोड़ 56 लाख से सड़क का होगा निर्माण  हरदा: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

कार में दुनिया का सबसे महंगा नंबर इस शख्स के पास, कीमत 340 करोड़

हम आपको दुनिया के सबसे महंगे नंबर और उसके मालिक के बारे में बताने जा रहे हैं। ब्रिटेन में रहने वाले अफजल काह्न नामक शख्स के पास 340 करोड़ का नंबर है। गाड़ी का नंबर F1 है. अफजल ने इसे Bugatti Veyron कार पर लगाया है।

- Install Android App -

दरअसल अफजल काह्न एक कार डिजाइनर है। उन्होंने 14 साल पहले 2008 में ‘F1’ नंबर को करीब 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। अफजल की वेबसाइट के मुताबिक तब से लेकर अब तक इसकी कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मोटरिंग एक्सपोजर मैग्जिन ने इसे अब तक की सबसे कीमती नंबर प्लेट घोषित किया है।
अफजल ने कहा कि जब तक कोई बहुत बड़ा ऑफर नहीं मिलता है। वह इस नंबर प्लेट को नहीं बेचेंगे। सप्लाइयर वेबसाइट Regtransfers पर इसकी कीमत करीब 342 करोड़ रुपए बताई गई है। अफजल को इस नंबर के लिए करोड़ों का ऑफर मिल चुका है। लेकिन उन्होंने इसे नहीं बेचा है। बता दें कि ब्रिटेन में नंबर प्लेट बेचना वैध है।

नंबर प्लेट सिंगल डिजिट ‘1’ के बारें में जानिए

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी नंबर प्लेट एक सिंगल डिजिट ‘1’ है. इसे सईद अब्दुल गफ्फार खौरी ने लगभग 109 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने इसे एक ऑक्शन में खरीदा था। जिसे साल 2008 में अमीरात ऑक्शन कंपनी ने करवाया था। बता दें कि खौरी Abdul Khaleq Al Khouri & Bros Co और Milipol International Est. के CEO हैं।

गाड़ी का नंबर AA8 के बारे में जानिए

गाड़ी का नंबर AA8 को दुनिया की तीसरी सबसे महंगी नंबर प्लेट माना जाता है जो दुबई में 73 करोड़ रुपए में बिकी है। इसे एक शख्स ने चैरिटी ऑक्शन में खरीदा।

‘D5’ नंबर के बारे में जानिए

साल 2016 में 64 करोड़ रुपए में दुनिया की चौथी सबसे महंगी नंबर प्लेट खरीदी गई थी। इस ‘D5’ नंबर को भारतीय बिजनसमैन बलविंदर साहनी ने खरीदा था। उन्होंने कहा था कि यह नंबर इसलिए चाहते थे क्योंकि उनका लकी नंबर 9 है और ‘D’ अल्फाबेट का चौथा लेटर है। तो 4 और 5 का जोड़ 9 होता है।