किरार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा नेता सत्या चौहान ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर जन्मदिन की दी बधाई

नर्मदापुरम / भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शारदा मिल संचालक सत्या चौहान ने भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को पौधा भेंट कर जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी एवं उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में किरार महासभा की ओर से नर्मदापुरम में पौधारोपण भी किया। साथ ही किरार महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा साधना सिंह चौहान से बैठकर समाज की आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय में चर्चा भी की। इस अवसर पर उनके साथ राजेंद्र मालवीय, विवेक चौकसे, आयुष दुबे आदि सदस्य मौजूद रहे।