ब्रेकिंग
Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

किसानों की हुई मौज, आ गई DAP से कई गुना सस्ती खाद, जानिए इसके बारें में जानकारी

PROM Compost : किसानों की हुई मौज, आ गई DAP से कई गुना सस्ती खाद, जानिए किसानों को यह खाद कहाँ और कैसे मिलेगी। अब किसानों को सस्ते दाम में मिलेगी खाद। खेती-किसानी का खर्च हो जाएगा आधा। जानिए कैसे उठायें लाभ।

किसानों को सस्ते दामों में मिलेगी खाद

आजकल खेती में फसलों में बिना खाद डाले अच्छी पैदावार नहीं मिलती है। इस लिए किसानों को खाद डालना ही पड़ता है। जिससे खेती-किसानी का खर्च बढ़ जाता है। लेकिन अब किसानों को डीएपी से भी तीन गुना सस्ती एक खाद मिल रही है। आइये इस खाद के बारें में पूरी जानकारी जानते है।

- Install Android App -

PROM Compost

किसानों को खेती में खाद के खर्च से राहत दिलाने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा अच्छा काम किया है। जिसमे उन्होंने गाय के मल से खाद तैयार किया है। जिसको PROM के नाम से जाना जाता है। इस खाद की हम चर्चा इसी लिए कर रहे क्योकि यह सस्ती खाद का अच्छा ऑप्शन है और इसका परीक्षण भी अनुसंधान केन्द्र ने किया है। साथ ही नीति आयोग का कहना है कि सरकार किसानों को कम दाम में गोबर खाद खरीदने में मदद करें। बता दे कि इस खाद से पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही फसल भी अच्छी होगी। आइये जाने यह डीएपी से किन-किन बातों में अच्छी है।

डीएपी से हर मामले में अच्छी खाद

यह PROM खाद गाय के गोबर से तैयार की जाती है। इसमें रॉक फास्ट फैट और कल्चर पाया जाता है जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है। इसके साथ यह मिट्टी में कीड़ों को बढ़ने से रोकेगी। जबकि DAP में फॉस्फोरस और नाइट्रोजन जो फसल के लिए एक विशेष पेय की तरह रहती है। इस तरह यह खाद बड़े काम की है। इसके आलावा यह खाद डीएपी से सस्ती भी है। साथ ही बता दे कि यह गाय के गोबर से बने अन्य खाद से बेहतर है।