jhankar
ब्रेकिंग
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की सरकार को चेतावनी, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्... दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे ₹2500, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन - जानें पात्रता और जरूरी द...

कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले में किसानों की जायज मांग को नही माना जा रहा – भारतीय किसान संघ

मकड़ाई समाचार टिमरनी। भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी/रहट गाँव के तत्वावधान में सभी उपजों की समर्थन मूल्य पर तुलाई बड़े इलेक्ट्रॉनिक काँटे से की जावे। एवं वेयर हाउस की शटर पर तुलाई नहीं की जावे। बिजली की अघोषित कटोती बंद की जावे।ऐसी प्रमुख मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के 7 वे दिन भी शासन प्रशासन द्वारा कोई भी सकारात्मक समाधान नहीं किया गया। ओर ना ही प्रशासन से कोई जवाबदार किसानों की सुध लेने आया।

- Install Android App -

भारतीय किसान संघ जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने कहा जबकि कृषि मंत्री कमल पटेल का गृह जिला है इसके बावजूद भी किसानों की जायज़ मांगो का निराकरण नहीं किया जा रहा। श्री गौर ने कहा कि पड़ोसी जिलों में इलेक्ट्रॉनिक बड़े कांटो से तुलाई चल रही है। भारतीय किसान संघ द्वारा विवश होकर आंदोलन को उग्र करते हुए दिनाँक 25 अप्रैल सोमवार को शासन प्रशासन की शव यात्रा निकालकर केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला फूंका जाएगा। संगठन द्वारा जिले के सभी किसान बन्धुओ से अपील की गई अपने जायज़ अधिकार के संघर्ष में सम्मिलित होकर किसान हित की जायज़ लड़ाई में सहयोग प्रदान करें।