jhankar
ब्रेकिंग
युद्ध की मार से महंगी हुई MP की नमकीन, 10-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम ‘महंगाई बढ़ रही पर सैलरी नहीं…’ पीथमपुर में मजदूरों की हड़ताल तेज बंदर भगाने की कोशिश बनी जानलेवा, हाईटेंशन तार से टकराया पाइप, जिंदा जला कर्मचारी कांग्रेस की दो महिला पार्षदों के खिलाफ एफआईआर, बीएनएस धारा 196 के तहत मामला दर्ज मेडिकल जांचों और दवाइयों की कीमतों में भारी फर्क, प्रदेश में चार गुना तक अंतर, हाईकोर्ट ने लिया संज्... पीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया भव्य उद्घाटन साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं दिव्या, काठमांडू से शुरु की थी यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, छह की मौत और 15 घायल बिहार में नए सियासी युग का उदय: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ अंडमान सागर में मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

Bhopal: कृषि मंत्री कमल पटेल ने संभाली तेलंगाना में चुनावी कमान

तेलंगाना ( हैदराबाद )  भोपाल : 30 नवंबर को तेलंगाना राज्य में विधानसभा चुनावो के लिए मतदान होना है। तेलंगाना में भाजपा, भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस पार्टी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। इस त्रिकोणीय संघर्ष के बीच भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश के चुनिंदा फाइटरों को उतारा है। राजनीतिक रणकौशल में माहिर भाजपा के कद्दावर एवं किसान नेता कमल पटेल की तैनाती भी हाई कमान ने मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ तेलंगाना के चुनाव में की है।
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल कल देर शाम हैदराबाद पहुंचे और पार्टी के हेड क्वार्टर पर अपनी आमद दर्ज कराई।जहा उन्हें महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र वुदबुलापर विधानसभा को फतह करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।अपनी आमद दर्ज कराने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और उन्होंने कहा कि हमारा बूथ मजबूत होगा तो चुनावी चौसर में हमें कोई हरा नहीं सकता। हमारी पार्टी का फोकस हमेशा बूथ मैनेजमेंट पर रहा है।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शेलम गौड़ को भारी मतों से जितना है। जिसके लिए कार्यकर्ता को एक-एक घर जाकर 30 नवंबर तक कमल खिलाने का संकल्प दिलाने आया हूं। पार्टी ने मुझे इस विधानसभा की चेक पोस्ट पर तैनात किया है। पलटन का प्रमुख होने के नाते मेरा आव्हान है कि हमें चाक चौबंद रहना है। कृषि मंत्री कमल पटेल इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में संपर्क हेतु रवाना हो गए।