कोरोना स्वयं सेवकों ने सम्भाला मोर्चा उचित मूल्य दुकानों पर जाकर दे रहे हैं सेवा, कोरोना गाइड लाइन के प्रति लोगो को कर रहे जागरूक
आनंद सरवरे
मकड़ाई समाचार हरदा। प्रशासन के निर्देशन अनुरूप, जन अभियान परिषद, सिनियर सिटीजन हेल्प लाइन 14567 हेल्पेज़ इंडिया, कोरोना स्वयं सेवक, पैरा लीगल स्वयंसेवक हरदा, हस्तकला संस्था के सँयुक्त प्रयास से 17 मई 2021 दिन सोमवार को वार्ड क्रमांक 10 एवं कसेरा मोहल्ला में सरकारी उचित मूल्य दुकान पर स्वंय सेवियों ने सेवा प्रदान की, जिसमें उन्होंने हितग्राहियों को मास्क पहने के लिए प्रेरित किया सभी को व्यवस्थित सामाजिक 2 गज दूरी रखने के लिए बताया और व्यवस्थित एवं शन्ति पूर्वक राशन वितरण करवाने में सहयोग किया इसके साथ ही हितग्राहियों को आरही समस्याओं के सुना और उनका निदान बताया, टीम ने लोगो को कोरोना गाइड लाइन के बारे में बताया, साथ टीकाकरण करवाने के लिए लोगो से अपील की और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भी जानकारी प्रदान की और टीम ने निश्चय किया हर दिन अलग अलग वार्ड में जाकर जागरूकता गतिविधियों की जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमान राकेश वर्मा जी ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद हरदा, कोरोना वॉलिंटियर श्रीमति रश्मि बंसल जी, कंचना चौहान, संजय थाटे , शिखा जनोरिया , प्रिया कनाडे जी एवं भगत राम दायमा सीनियर सिटीजन हेल्प लाइन हेल्पेज़ इंडिया से उपस्थित रहे।
