jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

क्राइम ब्रांच ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,, कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने सोमवार को फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये सेक्स रैकेट कथित रूप से कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल चला रही थीं,

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस मुंबई|  क्राइम ब्रांच ने बताया है  गोरेगांव में एक जगह से दो मॉडलों को बचाया गया और उन्हें वापस घर भेजा गया है। मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपए देने का वादा किया था। पुलिस ने डमी ग्राहकों को होटल में भेजा था और इस तरह उन्होंने इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। आरती मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस रैकेट की जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को मिली थी। इसलिए, उन्होंने एक टीम बनाई और एक ग्राहक के रूप में वहां पहुंचे। इसेक बाद मित्तल को वहां बुलाया और अपने दोस्तों के लिए दो लड़कियों को लाने को कहा। मित्तल ने उनके लिए व्यवस्था करने के लिए 60,000 रुपये की मांग की। पुलिस ने यह भी कहा कि आरती को तब निशाना बनाया गया, जब वह उनसे वेश्यावृत्ति में शामिल होने के लिए अच्छे पैसे की पेशकश कर रही थीं।