jhankar
ब्रेकिंग
गुवाहाटी के पॉश होटल में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, महिला सहित 5 की मौत, आरोपी 1 घंटे में ग... छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, 72 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल - भोपाल रेफर खेत में सिंचाई के दौरान मजदूर की मौत मारपीट के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,पीडि़त परिवार से मंगवाई माफी हरदा में धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क, दिन में तेज धूप - रात में हल्की ठंड ₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग

खंडवा: खानापूर्ति कब तक चलेगी शिक्षा विभाग: गणेश भावसार

खंडवा। फिर एक बार जिले की निजी स्कूले सुर्खियों में बन गई है पूर्व में जहां कोरोना काल में कुछ निजी स्कूलों की शिकायते हुई थी । तब स्कूलों की मनमानी को लेकर बच्चे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे और शिकायत भी की थी। लेकिन बाद में कार्रवाई के नाम पर जीरो बटे सन्नाटा रहा। अब फिर फीस वृद्धि को लेकर कुछ निजी स्कूल सुर्खियां बटोर रही है और इन पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग नोटिस दे करवाई की बात कह रहा है ।

- Install Android App -

उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख एवं पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष जिला अध्यक्ष गणेश भावसार ने कहा कि शिक्षा विभाग हर बार की तरह इस बार भी खानापूर्ति कर इति श्री कर लेगा क्योंकि इससे पहले भी कहीं ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं श्री भावसार ने आगे कहा कि शिक्षा विभाग खुद लाचार हो चला है। इसका कारण यह है कि वह खुद के सरकारी स्कूलों के पास से अतिक्रमण तो हटा नहीं पता एवं स्कूल मरम्मत नहीं करवा पता और अब निजी स्कूलों को नोटिस देकर वाह वाही लूटने में लगा हुआ है। शिवसेना एवं पालक शिक्षक संघ ऐसी दिखावे की कार्रवाई का विरोध करती है और मुख्यमंत्री से मांग करती है कि ऐसे निजी स्कूल जो शिक्षा विभाग की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं उन पर कठोर कार्रवाई हो ताकि शिक्षा व्यवस्था जिले भर की सुधर सकें।