jhankar
ब्रेकिंग
गुवाहाटी के पॉश होटल में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, महिला सहित 5 की मौत, आरोपी 1 घंटे में ग... छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, 72 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल - भोपाल रेफर खेत में सिंचाई के दौरान मजदूर की मौत मारपीट के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,पीडि़त परिवार से मंगवाई माफी हरदा में धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क, दिन में तेज धूप - रात में हल्की ठंड ₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, 72 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल – भोपाल रेफर

हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम सोडलपुर में बैंक से पैसे निकालने जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोडलपुर बैंक जा रहे थे, बहरागांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नांदवा निवासी लखनलाल गागरे (72) सोमवार दोपहर करीब 1 बजे साइकिल से सोडलपुर स्थित बैंक में रुपए निकालने जा रहे थे। जैसे ही वे बहरागांव के पास पहुंचे, बैतूल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

- Install Android App -

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए।

जिला अस्पताल से भोपाल रेफर, बेटे ने पकड़ा ट्रक ड्राइवर

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदा लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर भोपाल रवाना हो गए हैं।

वहीं हादसे के समय मौके पर मौजूद उनके छोटे बेटे रामचंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया और टिमरनी थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।