jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

खंडवा: भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में मुख्यमंत्री श्री यादव नामांकन रैली, रोड शो के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे,

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार खंडवा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री श्री यादव,

- Install Android App -

खडवा ।।सांसद एवं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में एवं उन्हें चुनाव में विजय श्री प्राप्त हो इस हेतु मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहली बार जिला मुख्यालय खंडवा पहुंच रहे हैं, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश की 29 लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय श्री प्राप्त हो इस उपदेश को लेकर मुख्यमंत्री प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर नामांकन रैली रोड शो एवं जनसभा कर रहे हैं, 20 अप्रैल शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा में आयोजित नामांकन रैली रोड शो एवं जनसभा को संबोधित करने प्रातः 10:30 बजे बजे भोपाल से खंडवा हवाई पट्टी पहुंचेंगे एवं प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में पुरानी अनाज मंडी से निकलने वाली नामांकन रैली में शामिल होकर रोड शो के माध्यम से जनता से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, नामांकन रैली अनाज मंडी से जलेबी चौक, नगर निगम घंटाघर ,मुंबई बाजार, रेलवे ओव्हर ब्रिज से सूरजकुंड ग्राउंड पहुंचेगी, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित कर जनता से लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का अनुरोध करेंगे, मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सांसद एवं प्रत्यासी ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र भी प्रस्तुत करेंगे।

दोपहर 12:30 बजे आयोजित कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री यादव मंदसौर के लिए रवाना होंगे, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, लोकसभा चुनाव संचालक हरीश कोटवाले, लोकसभा प्रभारी कल्याण अग्रवाल सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयो ने संसदीय क्षेत्र की जनता एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री की नामांकन रैली एवं जनसभा में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।