jhankar
ब्रेकिंग
उमरिया में खेत में लगाई गई आग: 40 सिंचाई पाइप जलकर खाक—30 हजार का नुकसान, FIR दर्ज एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीम... एमपी के प्रमुख मंदिरों में लागू होगा यूपी मॉडल, सिहंस्‍थ में AI ड्रोन करेगा निगरानी “पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” - खंडवा में टावर पर चढ़े युवक का हंगामा एमपी में दो बच्चों का नियम खत्म, अब तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी मेगा इंजीनियरिंग अचीवमेंट: इंदौर में 400 टन का गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लॉन्च Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख

खंडवा : हुनर निखारने के लिए बच्चे गर्मी की छुट्टियों में सीख रहे तैराकी, गणगौर घाट पर ग्रीष्मकालीन तैराकी कैंप का आयोजन

खंडवा : लहरों के राजा तैराकी संघ के द्वारा स्थानीय गणगौर घाट पर ग्रीष्मकालीन तैराकी कैंप का आयोजन किया जा रहा है लहरों के राजा तैराकी संघ के द्वारा विगत तीन चार वर्षो से नि:शुल्क रूप से बच्चों एवं महिलाओं को कुशल तैराकों के सानिध्य में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है लहरों के राजा तैराकी संघ के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला तैराकी संघ की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मालवीय के द्वारा दिनांक 5-5.2024 दिन रविवार सुबह 6:30 बजे स्थानीय गणगौर घाट पर किया जावेगा | इस वर्ष का तैराकी प्रशिक्षण शिविर लहरों के राजा तैराकी संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री मन्नान रंगवाला उर्फ ताऊ की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है | लहरों के राजा तैराकी संघ परिवार के द्वारा सभी धर्म एवं संप्रदाय के बच्चों को निशुल्क रूप से अपने स्वयं के पास उपलब्ध संसाधनों के आधार पर निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जो सदस्य संस्था के पास पंजीकृत होकर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं उन्हें संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशिक्षण हेतु योग्य प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाते हैं |

सार्वजनिक स्थान होने पर अपंजीकृत सदस्यों की जिम्मेदारी लहरों के राजा तैराकी संघ की नहीं रहती है |

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –