jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

खरगोन बेड़ियां : नदी मे अचानक पानी आने से छात्रा बीच मंझधार मे फंसी, युवक ने सकुशल छात्रा को नदी से बाहर निकाला !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन बेड़ियां ।बैड़िया क्षेत्र के भुलगांव व बलिया अंबा पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार बारिश के बाद नदी-नालों में बाढ़ आ गई। गांव बलिया अंबा की चीतल नदी में भी जलस्तर बड़ गया। इसी दौरान नदी पार कर रही छात्रा फंस गई ।पानी का तेज बहाव देख वह घबराई। तब ही नदी किनारे खड़े युवक उसके पास जा पहुंचा और छात्रा को सकुशल नदी पार कराया।

गुरुवार की दोपहर में तेज बारिश हुई। भुलगांव की चीतल नदी का जल स्तर भी बढ़ गया। शासकीय स्कूल बैड़िया की छात्रा महक खान सुबह बैड़िया कोचिंग के लिए गई थी। लौटने के दौरान चीतल नदी की पुलिया पार करने लगी। अचानक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा छात्रा बीच पुलिया में फंस गई।बड़े हुये जलस्तर को देख घबरा गई और बीच नदी में ही खड़ी हो गई।

नदी के दूसरे छोर पर खड़े लोग छात्रा को बचाने के लिए शोर मचाने लगे।इधर किनारे खड़ा युवक जफर पठान पुलिया में जा पहुंचा।युवक ने छात्रा महक को बचाया। छात्रा ने बताया जब वो पुलिया पार कर रही थी। उस दौरान नदी में पानी कम था, अचानक बाढ़ आ गई। ग्रामीणों ने बताया यदि समय रहते युवक नहीं पहुंचता तो हादसा हो सकता था।

- Install Android App -

रपटे पुलियाओं में आ जाती है बाढ़ नही है सुरक्षा

जानकारी हो की जिले में 50 से ज्यादा रपटे पुलिया व नाले ऐसे है जहां अक्सर बारिश के मौसम मे बाढ़ आने से लोग बह जाते हैं।

या फिर फंस जाते हैं। उधर, छात्रा का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अब नदी-नालों पर चेतावनी बोर्ड व मुनादी करवाने का निर्णय लिया है। साथ ही उस क्षेत्र के जिम्मेदारों को बाढ़ का ध्यान रखना होगा।