jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

खातेगांव- नेमावर मार्ग पर  सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल!

अनिल उपाध्याय  खातेगांव :  शुक्रवार रात को खातेगांव नेमावर मार्ग पर दुलवा फाटे से पहले हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय कार चालक युवक की मौत हो गई, दुर्घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं हो पाया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। उधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गुराडिया क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई ,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेमावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुलवा फाटे से पहले शुक्रवार रात्रि को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार युवक पूनम पिता बलराम गुर्जर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गुराडिया की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप कर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

- Install Android App -

दुर्घटना की जानकारी जैसे ही गुराडिया गांव पहुंची पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी दुर्घटना का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि युवक किसी बिजली कंपनी के ग्रीड पर काम करता था जो खातेगांव से वापस लौट रहा था इस दौरान यह हादसा हुआ पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि आखिर यह दुर्घटना कैसे हुई।

———